फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Took loan to do work, now unemployed

Panchkula News: कर्ज लेकर किया काम, अब कर रहे बेरोजगार

Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Took loan to do work, now unemployed
पंचकूला। सेक्टर-14 पीजी गर्ल्स कॉलेज में मेस और कैंटीन चलाती समूह की महिलाएं।
आज डीसी से मुलाकात करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
विज्ञापन

सेक्टर-14 पीजी कॉलेज प्रबंधन बाहरी ठेकेदारों को टेंडर देने की तैयारी में


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर बनने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब एक साल में आजीविका की राह दिखाने वाली सरकारी योजना से वंचित होने वाली हैं। चार-चार लाख का लोन लेकर रोजगार तो शुरू कर दिया लेकिन कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अब उन्हें हटाया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के विरोध में सेक्टर-14 पीजी कॉलेज में कैंटीन और मेस का संचालन करने वाली महिलाएं सोमवार को डीसी से मुलाकात करेंगी। समूह की महिलाओं का कहना है सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनने के बाद भी बेरोजगार उन्हें किए जाने की तैयारी है। सरकार की तरफ से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं तो चलाई जा रही हैं लेकिन धरातल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक साल में रोजगार खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। कॉलेज प्रबंधन अब समूह की महिलाओं को नहीं बल्कि बाहरी ठेकेदारों के नाम पर टेंडर देने का खेल शुरू कर दिया है।

महिलाओं को किया जा रहा बेरोजगार



सेक्टर-14 कॉलेज में मेस चलाने वाली वीना राणा ने बताया कि सरकारी योजना के तहत आजीविका मिशन के तहत कॉलेज में मेस चलाने की अनुमति दी गई थी। मेस चलाने के लिए कुल खर्च चार लाख का आया था। इस खर्च को पूरा करने के लिए सरकार की योजना के तहत चार लाख का लोन लेकर मेस चलाने के लिए सामान खरीदा और तीन महिलाओं को रोजगार भी दिया। अभी आठ माह ही बीते हैं और बाहरी ठेकेदारों को टेंडर देने के नाम पर कॉलेज से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार के नियमों को ताक पर रखकर कॉलेज प्रबंधन ने यह फरमान जारी किया है। वह गरीब परिवार से तालुक रखते हैं इसलिए अगर मेस छिन जाएगा तो बैंक का लोन चुकाना मुश्किल हो जाएगा। 90 बच्चों के नाम पर मेस चलाने के लिए दिया गया था लेकिन 60 बच्चे ही आते हैं।
विज्ञापन




एस साल टेंडर बढ़ाने की हुई थी बात



सेक्टर-14 पीजी गर्ल्स कॉलेज में मेस संचालक नीलम ने बताया कि एक साल भी पूरा नहीं हुआ और बैंक कर्ज भी बाकी है। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने बाहरी ठेकेदारों को टेंडर देने का निर्णय ले लिया है। सरकार ने समूह को महिलाओं को ही सरकारी कॉलेज में मेस और कैंटीन चलाने की योजना चलाई थी। इसके बावजूद समूह की महिलाओं का मेस खत्म करने की तैयारी की जा रही है। हमारी मांग है कि सरकार की तरफ से समूह महिलाओं को रोजगार दिया गया है तो इस टेंडर को आगे बढ़ाया जाए। समूह की महिलाओं को ही सरकारी कॉलेज में मेस चालाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी महिलाओं को मिला रोजगार

पीजी कॉलेज में जूस कॉर्नर चलाने वाली मीना शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रेनिंग लेकर पंचकूला जिला में हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर हो कर रोजगार शुरू किया है। इसी तरह से सेक्टर-14 पीजी कॉलेज में दो मेस, एक कैंटीन और एक जूस कॉर्नर का संचालन महिलाएं कर रही हैं। गर्ल्स कॉलेज में बाहरी ठेकेदारों को टेंडर दिए जाने से 12 से अधिक महिलाएं बेरोजगार हो जाएंगी। सरकार से अपील है कि सरकारी कॉलेज से महिला समूह को हटाया नहीं जाना चाहिए।


कोट

- अभी इस तरह का कोई आदेश नहीं है। कॉलेज में समूह की महिलाएं जो मेस चला रहीं हैं, उनका टेंडर बढ़ाने के लिए विभाग को अवगत करवाया जाएगा। समूह की महिलाओं को ही आगे मेस और कैंटीन चलाने के लिए अनुमति दी जाएगी।



- रिचा सेतिया, प्रिंसिपल पीजी गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed