{"_id":"5d62e6ab8ebc3e01702cf3e7","slug":"today-pharmacist-on-strike-pkl-office-news-pkl3485513111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट की हड़ताल आज, जनरल अस्पताल में परेशान हो सकते हैं मरीज -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट की हड़ताल आज, जनरल अस्पताल में परेशान हो सकते हैं मरीज -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश की सभी सरकारी संस्थाओं में काम करने वाले फार्मासिस्ट अपनी मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल में रहेंगे। इसे लेकर पंचकूला के सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भी मरीजों को दवाएं मिलने में परेशानी हो सकती है। हड़ताल के कारण आने वाले मरीजों केे बाहर से दवा लेना पड़ सकता है।
जनरल अस्पताल में फार्मासिस्ट की हड़ताल को लेकर सेक्टर-6 में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लोगों को दवाएं नहीं मिलेगी। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में हर दिन साढ़े तीन हजार पेशेंट ओपीडी में इलाज के लिए आता है। बाकी रोजाना के चार सौ पेशेंट इमरजेंसी में आते हैं। मरीजों को इस हालात में अगर दवा नहीं मिलेगी तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसमें बच्चों की ओपीडी, गायनी वार्ड, अर्थो, मेडिसीन विभाग में अगर लोगों को दवाएं नहीं मिली तो पेशेंट को परेशानी होगी।
यह है फार्मासिस्ट की मांग
एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ़ हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल ने बताया कि फार्मासिस्ट वर्ग की मुख्य मांग इस वर्ग की पे अनोमली दूर करके 4600 ग्रेड पे की जाए। इसकी स्वीकृति सीएम और स्वास्थ्य मंत्री दे चुके हैं। इसके वित्त विभाग फाइल पर कुंडली मारे बैठा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले फार्मासिस्टों को सरकार हड़ताल करने के लिए मजबूर कर रही है। अगर यह मांग नहीं मानी जाएगी तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
जनरल अस्पताल के फार्मासिस्ट हड़ताल पर रहेंगे लेकिन अस्पताल प्रबंधन यह कोशिश करेगा कि किसी भी प्रकार से मरीजों को परेशानी न हो। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह सभी दवाओं के वितरण के काम को बाधित नहीं होने देगा।
- डॉ. गोपाल कृष्ण भारद्वाज, पीएमओ, जनरल अस्पताल सेक्टर-6