फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   To ensure that passengers do not miss their train... a driver from Himachal entered Chandigarh station with his vehicle.

Panchkula News: सवारी की ट्रेन न छूट जाए... गाड़ी लेकर स्टेशन में चंडीगढ़ स्टेशन में घुस गया हिमाचल का ड्राइवर

Wed, 28 Jan 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
To ensure that passengers do not miss their train... a driver from Himachal entered Chandigarh station with his vehicle.
प्लेटफार्म नंबर -1 पर लटकी गाड़ी।
सवार और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज, प्लेटफार्म नंबर-1 बंद होने के कारण बड़ी दुर्घटना से बचाव, आरपीएफ ने शुरू की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 2 बजे हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार अचानक स्टेशन परिसर में घुस गई और प्लेटफार्म नंबर-1 तक पहुंच गई। कार प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह प्लेटफार्म इन दिनों निर्माण और नवीनीकरण के कार्य के कारण बंद था जिससे बड़े नुकसान से बचाव हो गया।
कार में दो युवक सवार थे एक ड्राइवर और एक सवारी। सवारी को सुबह 2:17 बजे चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़नी थी लेकिन देर होने के कारण दोनों जल्दी में स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि ड्राइवर विशाल धीमान ने सड़क से कार स्टेशन की ओर मोड़ दी जहां आमतौर पर ट्रेनों में लोडिंग-अनलोडिंग का काम होता है। अंधेरा होने के कारण प्लेटफार्म नंबर-1 स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और कार अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच फंस गई।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर-1 स्टेशन का सबसे व्यस्त प्लेटफार्म है जहां बड़ी संख्या में ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान होता है। अगर प्लेटफार्म बंद नहीं होता, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारी पहुंचे। लोगों की मदद से कार को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और बाद में वाहन को स्टेशन परिसर से बाहर खड़ा कराया गया। आरपीएफ ने ड्राइवर की लापरवाही के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि युवक नशे में था हालांकि नशे की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed