फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tired of loose wire, abandoned animals and dirt

ढीले तार, लावारिस पशु और गंदगी से हैं परेशान

Tue, 26 Jan 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tired of loose wire, abandoned animals and dirt
पंचकूला। सेक्टर-4 और वहां स्थित गांव हरिपुर में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में लावारिस पशु घूम रहे हैं। बिजली के खंभों के तार ढीले हैं। तारों को 30 साल से नहीं बदला गया है। कभी भी आग लगने की घटना हो सकती है। हरिपुर में कुत्तों के काटने की समस्या से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इनके लिए निगम के पास अभी तक कोई पुख्ता प्लान नहीं है। लोगों का कहना है कि अभी तक इस पर नगर निगम के अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। यहां की मुख्य समस्या ढीले तार हैं। तार अधिक ढीले होने के कारण घरों से छूकर निकलते हैं। कई बार घरों में करंट आ जाता है। इससे लोगों को जानमाल का खतरा बना रहता है। इसे कई बार बिजली निगम और नगर निगम को लिखकर दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का बुरा हाल है। सेक्टर-4 और गांव हरिपुर की सड़क उखड़ी हुई है। इसे भी नहीं बनाया गया है। इस कारण लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क उखड़ने के बाद भी इसे नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशु और कुत्तों के आतंक से लोग हैं दुखी
सेक्टर-4 के निवासियों ने बताया कि लावारिस पशुओं की भरमार है। वह आए दिन लोगों पर हमला करते हैं। कुत्तों के चलते बच्चे घर से बाहर निकलने से डरते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।
सेक्टर-4 की मुख्य समस्याएं
1. लावारिस पशु और कुत्तों की है भरमार
2. मरम्मत नहीं होने से हरिपुर गांव की सड़कों का है बुरा हाल
3. ढीले तार लटक रहे हैं, बिजली के खंभे कभी भी गिर सकते हैं
4. सीवर प्रणाली ठीक नहीं होने से घरों का पानी सड़कों पर आता है
5. सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे रहते हैं
6. सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में बनाया गया है निगम का ऑफिस
7. बारिश के दिनों में सीवरेज ठीक नहीं होने से लोगों के घरों में घुसता है पानी
यहां लावारिस पशु घूम रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं आती है। कई बार लोग टकराकर घायल हो चुके हैं। गोशाला बनने के बाद पशु रोड पर घूम रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। मंगल, सेक्टर-4 निवासी।
सेेक्टर-4 मेन रोड की स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। इस कारण एक्सीडेंट होने का खतरा अधिक हो जाता है। इस तरफ भी निगम को ध्यान देकर सभी चीजें दुरुस्त करानी चाहिए। शिकायत देने के बाद भी स्ट्रीट लाइट जलने की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -संध्या, सेक्टर-4 निवासी
सड़कों की हालत हरिपुर में ठीक नहीं हैं। पूरी सड़कें उखड़ गई हैं। लोग इस पर फिसल कर गिर जाते हैं। घरों से निकलने वाला पानी कई दिनों तक सड़क पर ही इकट्ठा रहता है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। - जितेंदर गर्ग, सेक्टर-4 निवासी
सेक्टर-4 में सीवरेज की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई बार घरों में दूषित पानी चला जाता है। इससे बीमारी फैल जाती है। अभी तक इसका निदान भी सही तरीके से नहीं हो पाया है। सुच्चा सिंह, सेक्टर-4 निवासी
सेक्टर-4 के गांव हरिपुर में लावारिस पशुओं की भरमार है। इतना ही नहीं कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं। इसकी शिकायत देने के बाद कोई सुनवाई नहीं होती है। हरजीत कुमार, सेक्टर-4 निवासी
क्षेत्र में लावारिस कुत्ते बहुत हैं। इस कारण बच्चे घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। लोग बच्चों को घरों से नहीं निकलने देते हैं। निगम ने इसका कोई पुख्ता प्लान नहीं बनाया है। स्वर्ण सिंह, सेक्टर-4 निवासी
हरिपुर गांव में कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी भी नहीं आते हैं। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। अमरीक सिंह, सेक्टर-4 निवासी
सेक्टर-4 गांव हरिपुर में भी अतिक्रमण की भरमार है। बड़ी संख्या में लोगों ने रोड की जमीन पर कब्जा कर रखा है। कई लोग तो सड़क पर ठेला लगाकर अतिक्रमण करते हैं। इस कारण रास्ते से आने-जाने में भी परेशानी होती है। गुरजीत सिंह, सेक्टर-4 निवासी
सेक्टर-4 में कम्युनिटी सेंटर के दफ्तर में नगर निगम का ऑफिस खोला गया है। इस कारण स्थानीय लोग कोई कार्यक्रम करने के लिए दूसरे सेक्टरों के कम्युनिटी सेेंटरों को बुक करते हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनू शर्मा, सेक्टर-4 निवासी
सेक्टर और गांव के खाली प्लाट में लोग गंदगी फेंक रहे हैं। इसकी सफाई निगम की तरफ से नहीं की जाती है। इस कारण यहां पर बदबूदार गंदगी बनी रहती है। इसके लिए कई बार निगम से गुहार लगा चुके हैं, इस पर कोई काम नहीं हुआ है। जगतार सिंह, सेक्टर-4 निवासी
धर्मशाला की व्यवस्था सेक्टर-4 में नहीं हैं। इस कारण यहां पर किसी भी काम को करने में समस्या आती है। इसके लिए भी प्रशासन और नगर निगम को मिलकर बिल्डिंग बनाई जानी चाहिए। सोहन सिंह, सेक्टर-4 निवासी

लावारिस पशुओं को गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण लोग आए दिन इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। इसके लिए नगर निगम को पुख्ता प्रबंधन करना चाहिए। - सुशील कुमार, सेक्टर-4 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed