फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tiranga Yatra taken out in Panchkula under the leadership of CM Naib Saini

Panchkula News: सीएम नायब सैनी की अगुवाई में पंचकूला में निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in Panchkula under the leadership of CM Naib Saini
सेक्टर 5 यवनीका पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व अ
बच्चों, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जवानों को किया नमन, कहा-ऑपरेशन सिंदूर शौर्य, स्वाभिमान और नए भारत का संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 मई से 23 मई के बीच पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया है। इस क्रम में मंगलवार को पंचकूला में सीएम नायब सैनी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। तिरंगा यात्रा एक यात्रा देशभक्ति के नाम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शौर्य, स्वाभिमान और नए भारत का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है। यह यात्रा सेक्टर- 5 स्थित यवनिका टाउन से शुरू होकर मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर जाकर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में बच्चों, महिलाओं सहित हजारों लोगों ने भागीदारी की और देश के वीर सैनिकों को नमन किया। इस दौरान मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जवानों की वीरता व साहस को नमन किया। नायब सैनी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने भारत माता की आन-बान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन रणबांकुरों को समर्पित है, जिन्होंने दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महीपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, विधायक योगेंद्र राणा, विनोद भ्याना, प्रमोद विज, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, उपायुक्त मोनिका गुप्ता सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed