फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tiranga Yatra taken out in honour of the martyrs, hundreds of people participated

Panchkula News: शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोेग हुए शामिल

Mon, 11 Aug 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honour of the martyrs, hundreds of people participated
पंचकूला। शहीदों के सम्मान में रविवार को शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआतसेक्टर-10, 11, 14 व 15 चौक से शहीद भगत सिंह कि प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। तिरंगा यात्रा शहीद अनुज राजपूत चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान पंचकूला में रहने वाले शहीद परिवारों को शौर्य सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इनमें शहीद कैप्टन हरविंद्र सिंह, शहीद मेजर संदीप शांकला, शहीद विजय पाल (डिप्टी कमांडेंट), शहीद रमेश कुमार, शहीद मेजर अनुज राजपूत, शहीद कैप्टन रोहित कौशल, शहीद सूबेदार बुद्ध सिंह, शहीद मेजर संदीप सागर एवं शहीद नवीन वत्स के परिजनों सहित अन्य शहीद परिवार शामिल थे।
विज्ञापन

पूर्व विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाने और उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों व वीर सैनिकों को याद करने का अवसर है जिन्होंने भारत को आजाद करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, बंतो कटारिया, ओमप्रकाश देवीनगर, विशाल सेठ, रंजीता मेहता, यात्रा संयोजक नरेंद्र लुबाना, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, धर्मेंद्र संधू, राकेश वाल्मीकि, सिद्धार्थ राणा, अशोक शर्मा व गौतम राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed