{"_id":"692ca70f2bbb22483c042cad","slug":"three-thugs-stole-jewellery-worth-rs-60000-from-a-woman-on-the-pretext-of-solving-her-problems-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20623-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन ठगों ने महिला की परेशानियों का हल बताने के बहाने ले उड़े 60 हजार के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन ठगों ने महिला की परेशानियों का हल बताने के बहाने ले उड़े 60 हजार के जेवर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल के सामने एक महिला को तीन ठगों ने परेशानियों का हल बताने के बहाने ठग लिया। घटना शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में शामिल होकर स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपियों ने महिला के सोने और चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर लिए।
सेक्टर 19 अभयपुर की निवासी सरस्वती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसे स्कूल से लौटते समय स्कूल के सामने ही तीन युवक मिले। उन्होंने उसे बातों-बातों में उलझाकर कहा कि वे उसकी परेशानियों का हल जानते हैं। इसके लिए उसे कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। फिर आरोपियों ने महिला से उसके जेवर उतारने को कहा।
महिला ने जैसे ही अपने जेवर उतारे और एक साइड रखा, आरोपियों ने उसे एक पत्ता दिया और कहा कि वह उसे कुछ दूरी पर जाकर फेंक आए। महिला जैसे ही पत्ता फेंककर वापस लौटी तो उसने देखा कि तीनों आरोपी वहां से गायब हो चुके थे। इसके बाद सरस्वती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। महिला के अनुसार, आरोपी करीब 60 हजार रुपये के जेवर ले गए हैं।