{"_id":"654e8d2258adf76fa80d674b","slug":"three-thousand-had-applied-35-firecracker-stalls-were-allotted-panchkula-news-c-87-1-pan1001-6404-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन हजार ने किया था आवेदन, पटाखों के 35 स्टॉल अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन हजार ने किया था आवेदन, पटाखों के 35 स्टॉल अलॉट
विज्ञापन
पंचकूला। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पटाखों के स्टॉल का ड्रॉ निकाला। पंचकूला के दोनों सबडिविजनों से करीब तीन हजार लोगों ने आवेदन किया था। 35 लाेगों के ड्राॅ के जरिए नाम निकाले गए। इनमें पंचकूला के 20 और कालका के 15 स्टॉल शामिल हैं। दरअसल, शहर में 13 स्टॉल सेक्टर-5 हैफेड के पीछे धरना स्थल के समीप लगेंगे। रामगढ़ गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो, बरवाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 और रायपुररानी के नेताजी स्टेडियम में 3 स्टॉल लगेंगे। पंचकूला एसडीएम ममता शर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजे डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में ड्रॉ निकालकर कुल 35 लोगों को लाइसेंस अलॉट किया गया। जिले में लगने वाले पटाखों के स्टॉल्स पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। साथ ही फायर विभाग व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को नजर रखने को कहा गया है ताकि पटाखों के स्टॉल्स में प्रतिबंधित पटाखें स्टॉल मालिक न बेच पाएं।
कालका में 15 लाइसेंस अलॉट
कालका सबडिविजन स्थित एसडीएम ऑफिस में पटाखों के स्टॉल को लेकर ड्रॉ निकाला गया। एसडीएम रूचि सिंह बेदी ने ड्रॉ के माध्यम से सैकड़ों आवेदन में से 15 लोगों के का नाम अलॉट किया। इसमें से कालका गवर्नमेंट कॉलेज में पटाखों के 10 स्टॉल लगेंगे और पिंजौर मंडी के समीप पांच पटाखों के स्टॉल लगेंगे। कालका एसडीएम रूचि सिंह बेदी ने बताया कि शांतिपूर्वक ड्रॉ निकालने के बाद पटाखों के स्टॉल्स अलॉट किए गए।