{"_id":"68f2b1fb421dfa0ace00db56","slug":"three-thieves-arrested-in-separate-cases-sent-to-jail-panchkula-news-c-87-1-pan1011-128340-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अलग-अलग मामलों में तीन चोर गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अलग-अलग मामलों में तीन चोर गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज दलीप सिंह की अगुवाई में एक ही दिन में चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पहला मामला
4 अक्तूबर को पंचकूला निवासी एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चोरी हो गया था। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला मोहाली निवासी आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ बबलू को 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।
दूसरा मामला
14 अक्तूबर को पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने खेतों से ट्यूबवेल की बिजली की तार चोरी होने की शिकायत दी थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संती गांव बतौड़ पंचकूला निवासी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की तार बेचने की बात स्वीकार की। उससे पुलिस ने नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
तीसरा मामला
5 मार्च को थाना चंडीमंदिर में बोरवेल की तार चोरी का मामला दर्ज हुआ था। क्राइम ब्रांच की टीम ने 16 अक्तूबर को मोहाली निवासी आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा तारें बेचने के बाद प्राप्त कैश भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।