फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three silver plates stolen from Jain temple after worship

Panchkula News: पूजा करने के बाद जैन मंदिर से चुरा ली चांदी की तीन थालियां

Tue, 06 Jun 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three silver plates stolen from Jain temple after worship
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-18 स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करने पहुंचे व्यक्ति द्वारा चांदी की थाली चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है। मंदिर मैनेजर की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 जैन मंदिर के मैनेजर विजय मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जून की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक व्यक्ति पूजा करने आया। पूजा करने के बाद उक्त व्यक्ति आसपास देखता है। इसके तुरंत बाद पूजा की चांदी की तीन थालियां अपने कमीज के नीचे छिपाकर बाहर की तरफ निकल जाता है। पूजा की थाली चोरी होने की बात फैलते ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed