फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three schools of the city are included in PM Shree Yojana, CBSE board will study

Panchkula News: पीएम श्री योजना में शहर के तीन स्कूल शामिल, सीबीएसई बोर्ड से होगी पढ़ाई

Sat, 15 Apr 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three schools of the city are included in PM Shree Yojana, CBSE board will study
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। जिले के तीन स्कूलों को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिला है। अब यहां पर तीनों स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी के माध्यम से शिक्षा मिलेगी। इससे शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बेहतरीन होगा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -15, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला, गवर्नमेंट हाईस्कूल मौली को यह दर्जा दिया है।
विज्ञापन


पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि जिले के तीनों विद्यालय में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें तीन संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य उपलब्ध होंगे। यह विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित होंगे। उनके नियमों के अनुसार ही विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। इन विद्यालयों में विभिन्न ढांचागत आवश्यकताओं के आंकलन के लिए विद्यालय विकास योजना बनाई जानी है। विद्यालय तथा एसएमसी को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि तीनों विद्यालय उत्कृष्टता के केंद्र होंगे, जहां चौमुखी विकास पर बल दिया जाना है। इसमें पठन-पठन गतिविधि आधारित होगी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाने पर बल दिया जाएगा। इन विद्यालयों को समेकित विद्यालय बनाया जाना है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को अवसर मिल सके, प्रत्येक विद्यार्थी चेक गुणवत्ता संवर्धन पर ध्यान दिया जाएगा और 21वीं सदी के कौशल प्रदान किए जाएंगे। खेल कला की दक्षता के विकास पर ढांचागत सुविधा होगी यह ग्रीन स्कूल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed