{"_id":"689b8668c5ff01ff9400617f","slug":"three-people-were-hit-by-a-train-two-died-one-seriously-injured-panchkula-news-c-81-1-spkl1024-100612-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन लोग ट्रेन की चपेट में आए, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन लोग ट्रेन की चपेट में आए, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। शहर के बल्लमगढ़ रोड रेलवे फाटक के पास सोमवार की देर रात नौ बजे दर्दनाक हादसा हो गया। काम से लौटते समय पटरी के किनारे घर जा रहे तीन लोग फाजिल्का से कोटकपूरा जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती करवाया गया है।
उधर, रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। दोनों मृतक व घायल व्यक्ति पेशे से ट्रक चालक हैं। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत गोरी (28) पुत्र सेवक सिंह, सोनू (32) पुत्र चंद्र शेखर वासी फैक्टरी रोड तथा बलजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह तीनों सोमवार की रात करीब नौ बजे काम से लौटते समय बल्लमगढ़ रोड के पास पटरी के किनारे-किनारे घरों को जा रहे थे। पैसेंजर ट्रेन फाजिल्का से कोटकपूरा आ रही थी। जब ट्रेन मुक्तसर के बल्लमगढ़ रोड रेलवे फाटक पर पहुंची तो ट्रेन ने हाॅर्न दिया परंतु तीनों ट्रक चालक अपने ध्यान में जा रहे थे, उन्हें ट्रेन के आने का पता नहीं चला। ट्रेन की रफ्तार तेज थी और तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त तरीके से लगी कि गुरप्रीत और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। बलजिंदर की सांसें चल रही थी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शव भी मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।