{"_id":"626ee3fa0eaf8c0d6e72e629","slug":"three-new-corona-patients-appeared-the-number-of-active-patients-reached-21-pkl-office-news-pkl4493445132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 21 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 21 पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब 21 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 21 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 327 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44184 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43749 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 616869 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। इसके अलावा लोग टीकाकरण करवाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी नियम का पालन करें।