फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three murderers of double murder arrested

Panchkula News: डबल मर्डर के तीन कातिलों को किया गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Three murderers of double murder arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर/मुक्तसर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और फिरोजपुर पुलिस ने संयुक्त आपरेशन दौरान फिरोजपुर में हुए डबल मर्डर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आशीष चोपड़ा व नाटा गैंग के गुर्गे हैं। इनके पास से तीन पिस्तौलें, सात कारतूस व चार खोल बरामद हुए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस ने शनिवार देर शाम किले वाला चौक पर नाकाबंदी की थी। वहां से बाइक पर आशीष चोपड़ा गैंग का गुर्गा मनप्रीत सिंह उर्फ़ मन्नू वासी निहाला किलचा गुजर रहा था, जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी मनप्रीत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मनप्रीत जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। मनप्रीत ने फिरोजपुर में अपने साथियों संग मिलकर ऋषभ और शालू की हत्या की थी। पूछताछ के दौरान मनप्रीत ने बताया कि उसके दो साथी रमनदीप सिंह वासी फिरोजपुर व सोनू वासी फरीदकोट मुक्तसर के गांव गुलाबे वाला में छिपकर बैठे हैं। एजीटीएफ और फिरोजपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुक्तसर के गांव गुलाबे वाला में दबिश दी। जैसे ही रमनदीप और सोनू ने पुलिस को देखा तो फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को काबू कर लिया है। इन सभी आरोपियों के पास से तीन पिस्तौलें , सात कारतूस और चार खोल बरामद हुए हैं । ये तीनों आशीष चोपड़ा और नाटा गैंग से जुड़े हुए हैं। इन तीनों ने ही ऋषभ और शालू की गोलियां मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed