फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   three month of pragnent minor girl

किशोरी से रेप, तीन महीने की गर्भवती

Thu, 12 Sep 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
three month of pragnent minor girl
शहर में फिर से एक किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। दरअसल, एक किशोरी स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए पहुंची तो उसके तीन महीने से गर्भवती होने का पता लगा। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाने से पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंची और किशोरी के मेडिकल के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिस ने पीड़िता की पारिवारिक माहौल में काउंसलिंग की ताकि वह आरोपी की पहचान बता सके। लेकिन बुधवार रात तक पुलिस पीड़िता से आरोपी का पता नहीं लगा सकी थी। परिवार की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद से पुलिस किशोरी की अस्मत से खिलवाड़ के आरोपी का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। दरअसल, बुधवार को किशोरी का स्वास्थ्य अचानक खराब होने लगा। तो पारिवारिक सदस्य उसे सिविल अस्पताल-6 में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच की तो उन्हें कुछ लक्षण संदिग्ध जान पड़े। फिर शक होने पर मेडिकल टेस्ट कराया गया तो किशोरी के तीन महीने की गर्भवती होने का पता लगा।
विज्ञापन

ट्यूशन से घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट
पंचकूला के सेक्टर-20 थाने के अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक ने ट्यूशन से घर लौट रही एक किशोरी को बीच रास्ते रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने किशोरी को एक पर्ची देने का प्रयास भी किया। लेकिन उसने पर्ची लेने से इनकार कर आरोपी की करतूत के बारे में परिवार को बताया। किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की तो स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एवं आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी की पहचान मुद्दसर नामक युवक के रूप में हुई है। दरअसल, किशोरी चंद दिन पूर्व रात करीब आठ बजे ट्यूशन से घर लौट रही थी। उसी दौरान बीच रास्ते आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे पर्ची देने का प्रयास किया और उससे छेड़छाड़ की। बताया कि लोगों ने भी आरोपी की पिटाई की। किशोरी के 164 के बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। फिलहाल पुलिस आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed