फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three miscreants of copper theft gang caught after burning tubewell wires

Panchkula News: ट्यूबवेल के तार जलाकर तांबा चोर गिरोह के तीन बदमाश काबू

Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of copper theft gang caught after burning tubewell wires
पंचकूला। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में ट्यूबवेल के तार चोरी कर तांबा निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे साढ़े 7 किलो तांबा और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। रिमांड खत्म होने पर बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों में सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंदर (निवासी नग्गल), हसन और हनान उर्फ शेर खान (दोनों निवासी लखीमपुर खीरी, यूपी) के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 29-30 मार्च की रात गांव रत्तेवाली और मानकटबरा में खेतों में लगे ट्यूबवेल की तार चोरी की थी। चंडीमंदिर थाने में केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी केबल जलाकर तांबा अलग करते थे और उसे कबाड़ियों को बेच देते थे। बरामद तांबा गांव बिल्ला की एक खंडहर बिल्डिंग में छिपाया गया था। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed