फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three layer security for votes counting in Panchkula many routes diverted traffic advisory

पंचकूला में कई रूट डायवर्ट: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, मतगणना को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा, लगेंगे विशेष नाके

Mon, 07 Oct 2024 08:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पंचकूला में कई ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Three layer security for votes counting in Panchkula many routes diverted traffic advisory
ट्रैफिक एडवाइजरी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंचकूला में दो विधानसभा हलकों (कालका, पंचकूला) की मतगणना होगी। इसके लिए पुलिस की तरफ से चुनाव मतगणना को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में करीब 400 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मतगणना के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पंचकूला जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-1 में होगी, जबकि कालका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 में की जाएगी। इन दोनों केंद्रों के आसपास सुरक्षा के थ्री लेयर सुरक्षा में तैयार किए गए हैं। पहले लेयर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (पैरा मिलिट्री), दूसरे लेकर में राज्य आर्म्ड पुलिस और तीसरे लेयर में जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


शहर के 8 विशेष स्थानों पर नाकाबंदी
शहर के 8 विशेष स्थानों पर नाकाबंदी की गई है, जहां हर व्यक्ति और वाहन की सख्त जांच की जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पहले से ही सीसीटीवी कैमरे और थ्री लेयर सुरक्षा में 24 घंटे की निगरानी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
मतगणना के दिन अनाधिकृत व्यक्तियों का मतगणना केंद्रों के पास जाना प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इंस्पेक्टर ट्रैफिक रामकरण ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की ओर भगवान वाल्मीकि चौक से क्रॉस रोड तक के दोनों मार्ग बंद रहेंगे। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 की ओर बेला विस्टा चौक से माजरी चौक की तरफ जाने वाला सिंगल वे मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रूट बंद या डाइवर्ट रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीसीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और कानून का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed