फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three days training will be given for International Yoga Festival

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए दिया जाएगा तीन दिन का प्रशिक्षण

Sat, 27 May 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three days training will be given for International Yoga Festival
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एडीसी वर्षा खनगवाल ने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सभी संबंधित विभागों ने एक टीम के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 29 मई से 31 मई तक शारीरिक शिक्षा विभाग की पीटीआई व डीपीआई द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम के एथलेटिक ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में आयूष विभाग के योग विशेषज्ञ व आयूष योग सहायक सभी को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का समय शाम 6 से 7.30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि 5 से 7 जून तक जिले के सारे स्कूलों में आयूष विभाग के योग विशेषज्ञ व योग सहायक, योग समितियों के योग शिक्षक, खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीसी ने बताया कि 9 से 11 जून तक जिला एवं ब्लाॅक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक नागरिकों को जिला के आयूष विभाग के योग शिक्षकों,शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योग्य ट्रेनर, पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा खेल के मैदान, व्यायामशाला व स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 जून से 16 जून तक जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केंद्र के स्टाफ एवं इच्छुक नागरिकों को योग प्रशिक्षण, योग शिक्षकों,शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योग्य ट्रेनर द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन


19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा योग मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। इस योग मैराथन में स्कूल, कालेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय व जिले के नागरिक, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एंड गाइड्स हिस्सा लेंगे। बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. दिलीप मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, बीईओ मोरनी अनूप सिंह, बीईओ पिंजौर सीमा रानी, बाॅक्सिंग कोच राजबीर सिंह, आयुष विभाग से रीटा मित्तल और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed