फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three cyber fraudsters arrested for cheating in the name of digital arrest and investment

Panchkula News: डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 09 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three cyber fraudsters arrested for cheating in the name of digital arrest and investment
एक ने हैदराबाद पुलिस अधिकारी बनकर 5.90 लाख, दो ने निवेश के नाम पर 33 लाख की ठगी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस पंचकूला ने दो अलग-अलग मामलों में महिला समेत तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी का है, जबकि दूसरा मामला शेयर मार्केट में निवेश के बहाने करोड़ों की जालसाजी से जुड़ा है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 9 अक्तूबर 2024 को पंचकूला निवासी सज्जन कुमार ने शिकायत दी थी कि 3 अक्तूबर को एक कॉलर ने खुद को हैदराबाद पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि उनके नाम से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हुआ है और एक आतंकवादी के पास वह कार्ड मिला है। गिरफ्तारी का भय दिखाकर आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से 5.90 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने 7 नवंबर को आरोपी सोनू निवासी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसीपी कंबोज ने इस मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसआई अभिषेक छिल्लर और सिपाही नवीन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 33 लाख की धोखाधड़ी
दूसरे मामले में पंचकूला निवासी मोहम्मद सुलेमान ने शिकायत दी थी कि मार्च 2024 में उन्हें व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर एक फर्जी ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन ने खुद को मुंबई स्थित कंपनी का बताकर ऑनलाइन लेक्चर और वेबसाइट लिंक के जरिए निवेश करवाया। बाद में जब शिकायतकर्ता ने जांच की तो कंपनी फर्जी निकली। आरोपियों ने वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये 33 लाख 56 हजार 550 रुपये की ठगी की। जांच के बाद पुलिस ने मुकुंद कुमार (46) निवासी अहमदाबाद, गुजरात और पटेल मैथाली नवीन भाई (25) निवासी सूरत, गुजरात को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि ठगी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed