{"_id":"68af6ad442a4dedc2e0cbed6","slug":"three-bike-riders-snatched-gold-chain-from-a-woman-and-fled-panchkula-news-c-87-1-pan1009-126216-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला से गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला से गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार तीन चोर फरार हो गए। घटना मंगलवार रात करीब दस बजे 11/15 के चौक पर हुई। महिला ने घटना की शिकायत सेक्टर-14 स्थित थाना में पुलिस को दी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता महिला प्रोमिला सैनी (40) ने बताया कि वह करीब दस बजे शॉपिंग कर हाउसिंग स्थित अपने घर लौट रही थी। जब वह 11/15 के चौक पर पहुंची तो उनके बराबर में एक युवक पैदल चलकर आया। जैसे ही उनकी नजर युवक पर पड़ी। इतने वह गले से चेन छीन कर भाग गया। उन्होंने बताया कि वह करीब 50 मीटर भागा इतने में बाइक पर तो लोग आए और उनके साथ फरार हो गया।
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी जल्द हिरासत में होंगे।