फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three and a quarter lakh rupees defrauded in two cases of online fraud

Panchkula News: ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में पौने तीन लाख रुपये धोखाधड़ी

Fri, 31 Oct 2025 10:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three and a quarter lakh rupees defrauded in two cases of online fraud
पंचकूला। जिले में साइबर ठगी के दो नए मामले सामने आए हैं। ठगों ने करीब पौने तीन लाख रुपये हड़प लिए। सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सेक्टर-8 निवासी ने शिकायत में बताया कि उसने बेटे की शादी के मौके पर सिंगापुर-बाली यात्रा पैकेज के लिए ऑनलाइन वेबसाइट और एजेंट अपिल आर्या से संपर्क किया था। एजेंट ने 4 रात 3 दिन के पैकेज के लिए 2.20 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। भुगतान के बाद एजेंट ने टिकट और वीजा की कोई जानकारी नहीं दी और कुछ दिनों बाद फोन उठाना बंद कर दिया। जब एजेंसी के दिए पते पर जाकर जानकारी ली गई तो वहां कोई मौजूद नहीं था। पीडि़त ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में क्रेडिट कार्ड से हो गई 1.70 लाख की शॉपिंग

दूसरे मामले में सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसे एक फर्जी ट्रैफिक चालान वाला मैसेज मिला। इसके बाद उसके मोबाइल पर फ्लिपकार्ट के ओटीपी और ऑर्डर कन्फर्मेशन मैसेज आने लगे। थोड़ी देर बाद उसके कार्ड क्रेडिट कार्ड से 1.70 लाख की शॉपिंग हो गई। जांच में पता चला कि ऑर्डर बेंगलुरु क्षेत्र में स्थित एक पते पर डिलीवर हुआ है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed