फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused arrested in fraud of Rs 43 lakh, police took them on remand for six days

Panchkula News: 43 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने छह दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 04 Dec 2024 01:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in fraud of Rs 43 lakh, police took them on remand for six days
पुलिस की गिरफ्त में साइबर फ्रॉड के आरोपी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-26 में 43 लाख ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को तीनों आरोपियों को टीम ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की तलाशी करने पर उनके नाम से एटीएम कार्ड बरामद किए गए। साइबर क्राइम एसएचओ मुनीष कुमार के अगुवाई में सब इंस्पेक्टर विजेंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 के रहने वाले प्रेमचंद से सितंबर माह में 43 लाख की ठगी हुई थी।

जांच में आरोपियों की पहचान मिलन रोहित अहमदाबाद, अभिषेक जैन पाली राजस्थान और भावेष पंचकूला निवासी के रूप में हुई थी। विवेचना अधिकारी ने बताया कि जिस नाम के खाते में पैसा भेजे गए थे उसी को ट्रेस किया गया। इसमें से अहमदाबाद के रहने वाले मिलन रोहित ने अपने नाम से तीन बैंक खाते खुला रखे थे। खाता धारक को नोटिस देने पर जवाब नहीं दिया तो गिरफ्तारी की गई। आईओ विजेंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने एक साथ मिलकर पहले इंवेस्टमेंट पॉलिसी के लिए फर्जी कंपनी बनाई। उसके बाद कंपनी में इंवेस्टमेंट करने के लिए लोगों को निशाना बनाया। भारी रकम रिटर्न करने के नाम पर मोटी रकम निवेश करने के लिए कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed