फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused arrested in case of violent dispute outside a liquor shop

Panchkula News: ठेके के बाहर हुए हिंसक विवाद के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of violent dispute outside a liquor shop
पंचकूला। 15 अगस्त की रात ठेके के बाहर हुए हिंसक विवाद के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। घटना में आरोपी युवकों ने तलवार, रॉड और डंडों से हमला कर फरार हो गए थे। आरोपियों की पहचान असलम निवासी सेक्टर-15, फैजान और ललित सेक्टर-12ए के रूप में हुई है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता सुमेश (25) निवासी गांव रैला पंचकूला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इस अवसर पर वह अपने दोस्तों और चचेरे भाइयों के साथ अमरटेक्स चौक के पास स्थित एक अहाते में पार्टी कर रहा था। रात लगभग 11 बजे ठेके के बाहर खड़े कुछ युवकों से उनकी कहानी हो गई। मामूली सी बहस जल्द ही हिंसात्मक हो गई। आरोपियों के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था जिसने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। थोड़ी देर बाद ऑटो में कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक तलवार, रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में जन्मदिन मना रहे युवकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(3), 190, 115(2), 118(1), 351(3), 110 सहित गंभीर धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed