फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused arrested for assault with a knife

चाकू से जानलेवा हमला करने पर तीन आरोपी काबू

Tue, 22 Mar 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for assault with a knife
पंचकूला। गांव बुढ़नपुर में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को सेक्टर-16 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिपिन कश्यप मौली पिंड चंडीगढ़, अजय कुमार मौली पिंड चंडीगढ़ और संजीत उर्फ भेडिया ढकोली जीरकपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुढ़नपुर निवासी ने पुलिस को बताया कि वह राजकीय उच्च विद्यालय में 9वीं कक्षा का छात्र है। वीरवार को कक्षा के सभी बच्चों ने होली खेली थी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने अपने मोबाइल से सेल्फी ली थी। शिकायतकर्ता ने भी अपने मोबाइल से फोटो ली और फेसबुक पर लगा दी। उसी दिन उसकी कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की के भाई ने उसको फोन किया। उसने फेसबुक से फोटो हटाने के लिए कहा। इसके बाद उसने फेसबुक से फोटो हटा दी। उसी दिन 5-6 लड़के उसके घर पहुंचे और हाथापाई करने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसी वीरेंद्र उसे छुड़ाने आया। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से वीरेंद्र के पेट पर वार कर दिया। घायल को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed