फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening to beheaded for posting a post in support of Nupur Sharma

हरियाणा: नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर सिर कलम करने की धमकी, एक्शन न लेने पर पीएसओ और एसएचओ लाइन हाजिर

Wed, 06 Jul 2022 01:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 06 Jul 2022 01:25 AM IST
सार

शिकायतकर्ता देवेंद्र बाजवा ने बताया कि उनके फेसबुक पोस्ट और मैसेंजर में गुलजार मोहम्मद द्वारा गलत टिप्पणियां की जा रही थीं। धमकाया भी जा रहा था। नूपुर शर्मा के खिलाफ गलत टिप्पणियों का विरोध कर फेसबुक पर पोस्ट डाला था। आरोपी द्वारा इस पोस्ट पर गलत कमेंट्स किया गया था।

विज्ञापन
Threatening to beheaded for posting a post in support of Nupur Sharma
नूपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने पर बजरंग दल के सदस्यों को सोशल मीडिया और मोबाइल पर सिर कलम करने की धमकी दी गई। शिकायत के 22 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने रायपुररानी एसएचओ राजेश कुमार और पीएसआई अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा धमकी वाले रायपुररानी के समलेहाड़ी गांव निवासी आरोपी गुलजार मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


अब इस मामले की जांच एसीपी सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ अन्य लोगों को भी इस मामले में राउंडअप किया है। पुलिस बजरंग दल के सदस्यों के मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले लोगों और फेसबुक पेज पर गलत कमेंट्स करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विश्व हिंदू परिषद के रायपुररानी प्रखंड मंत्री देवेंद्र बाजवा ने धमकी देने वाले चार अन्य लोगों के नाम पुलिस को सौंपे हैं। धमकी पर 22 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर सोमवार को शिकायतकर्ता पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे थे। शिकायत सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर ने उसी समय कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या दिया है शिकायत में
विश्व हिंदू परिषद के रायपुररानी के प्रखंड मंत्री देवेंद्र बाजवा, बजरंग दल, रायपुररानी गो सेवा समिति, दुर्गा निर्माण और सेवा समिति की ओर से 12 जून 2022 को रायपुररानी एसएचओ को शिकायत दी गई थी। इसमें कहा गया था कि नूपुर शर्मा का देशभर में मुस्लिम समुदायों द्वारा गलत टिप्पणियां कर विरोध किया जा रहा था।

बजरंग दल पंचकूला संगठन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की टिप्पणियों का विरोध किया गया। इसके बाद कुछ लोग सोशल मीडिया और फोन पर सर कलम करने की धमकी देने लगे। इसके अलावा गाली गलौच भी करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनको विश्वस्तों से पता चला है कि आसपास के कुछ मस्जिदों के इमामों ने सिर कलम करने के फतवे भी जारी किए हैं।

सोशल मीडिया और कॉल के माध्यम से दी थी धमकी
शिकायतकर्ता देवेंद्र बाजवा ने बताया कि उनके फेसबुक पोस्ट और मैसेंजर में गुलजार मोहम्मद द्वारा गलत टिप्पणियां की जा रही थीं। धमकाया भी जा रहा था। नूपुर शर्मा के खिलाफ गलत टिप्पणियों का विरोध कर फेसबुक पर पोस्ट डाला था। आरोपी द्वारा इस पोस्ट पर गलत कमेंट्स किया गया था।


22 दिन पहले बजरंग दल समेत कुछ संगठनों की तरफ से शिकायत दी थी। इसमें एसएचओ ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया। एसएचओ और पीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की अभी जांच चल रही है। - डॉ. हनीफ कुरैशी, पुलिस कमिश्नर पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed