फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Threat to blow up Municipal Corporation office; email sparks panic.

Panchkula News: नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Threat to blow up Municipal Corporation office; email sparks panic.
सेक्टर-14 स्थित निगम कार्यालय खाली कराया गया, बम स्क्वॉड और पुलिस ने की गहन तलाशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय को शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर निगम कार्यालय को तत्काल खाली करा लिया गया और कर्मचारियों व आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, सेक्टर-14 थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय परिसर, विभिन्न कमरों, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में आवाजाही भी रोक दी गई।
विज्ञापन

प्राथमिक जानकारी के अनुसार नगर निगम को ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने बिना किसी देरी के पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं। वहीं, साइबर विशेषज्ञों की मदद से धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईमेल किस आईडी से भेजा गया और इसके पीछे किस व्यक्ति या समूह का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed