फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Police Lathicharge on Migrant Workers at isbt 43

चंडीगढ़ः हजारों प्रवासी पहुंच गए आईएसबीटी, भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने डंडा चलाकर खदेड़ा

Thu, 14 May 2020 01:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Police Lathicharge on Migrant Workers at isbt 43
प्रवासी मजदूरों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 घर जाने के उत्साह में हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक बुधवार सुबह करीब छह बजे ही सेक्टर-43 बस अड्डे पर पहुंच गए। इनमें से कई ऐसे भी थे, जो बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही यहां पहुंचे थे। ऐसे में आईएसबीटी पर भीड़ बेकाबू हो गई। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते देख पुलिस हरकत में आ गई ओर लाठी का प्रयोग कर प्रवासियों को वहां से खदेड़ा। इस दौरान इनमें कुछ प्रवासियों को मामूली चोटें भी आईं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 6 बजे से सेक्टर-43 बस अड्डे पर लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी को तीन से चार अलग-लाइन में करीब 1 मीटर की दूरी पर खड़ा करवाया लेकिन सुबह के 10 बजे तक सेक्टर 45, सेक्टर 44 सेक्टर 52 के रास्तों की तरफ से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन


स्थिति यह थी कि सेक्टर 43/52 डिवाईडिंग रोड पूरी तरह भर गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी को तीन से चार लाइनें बनवाकर खड़ा किया। पुलिस ने जब प्रवासियों के मैसेज चेक करना शुरू किया दो पता लगा कि इनमें से ज्यादातर लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए ही नहीं हैं। हालत को बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रवासियों पर हल्की लाठी बल का प्रयोग कर सभी को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड से प्रवासियों खड़े जाने पर ज्यादातर लोग किसान भवन और ट्रिब्यून चौक पर डेरा जमा लिया। इस दौरान कल प्रवासियों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं थी। मुल्लांपुर के रहने वाले प्रवासी मांगे राम ने बताया कि वह बिना रजिस्ट्रेशन के ही मजबूरी में सुबह करीब 9 बजे से सेक्टर 43 बस स्टैंड पर आ गए थे। इस उम्मीद से कि शायद उन्हें अपने मूल गांव जाने दिया जाए। उनका आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन पर डंडा बरसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed