फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   This time, the Tricity's tallest 180-foot Ravana will be burnt at Shalimar Ground, along with Kumbhakaran and Meghnad.

Panchkula News: शालीमार ग्राउंड में इस बार जलेगा ट्राइसिटी का सबसे ऊंचा 180 फीट रावण, साथ में लेंगे कुंभकरण और मेघनाद

Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
This time, the Tricity's tallest 180-foot Ravana will be burnt at Shalimar Ground, along with Kumbhakaran and Meghnad.
पंचकूला। शालीमार ग्राउंड में दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी और आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त तौर पर दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। लगभग एक दशक बाद शालीमार ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का एक साथ दहन किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से इस ग्राउंड में केवल रावण के पुतले का ही दहन किया जा रहा था क्योंकि वह उत्तर भारत का सबसे ऊंचा रावण का पुतला होता था। उत्तर प्रदेश से कारीगर तीन महीने से पुतलों को बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

माता मानसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी के महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 180 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन किया जाएगा। यह ट्राइसिटी का अब तक का सबसे विशाल पुतला होगा। वहीं, कुंभकरण व मेघनाद 100 फीट पुतले भी जलाए जाएंगे। इस बार आतिशबाजी का नजारा भी बेहद शानदार होगा। पुतलों का दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा। पुतलों के मुंह से आग के गोले निकलेंगे।
विज्ञापन

5000 इको-फ्रेंडली आतिशबाजी से दर्शक होंगे मंत्रमुग्ध
पुतलों के दहन से पहले विशेष रूप से तैयार की गई इको-फ्रेंडली आतिशबाजी भी की जाएगी जो वातावरण को प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। तीनों पुतलों में 5,000 पटाखों का इस्तेमाल होगा। 3,000 पटाखे रावण और एक-एक हजार मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत, लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुति भी होगी
माता मानसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी के महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष पंचकूला में रावण के 155 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया था। उस समय 181 फीट का पुतला तैयार किया गया था, लेकिन तेज हवाओं के कारण वह गिर गया और ऊंचाई घटाकर 155 फीट करनी पड़ी थी। इस अवसर पर संगीत, लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुति भी होगी। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के मुख्य पदाधिकारी प्रधान नवराज मित्तल, चेयरमैन विष्णु गोयल, महासचिव संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल, वाइस चेयरमैन प्रदीप कांसल, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल और संरक्षक सतपाल गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed