फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves took away government bus from Amritsar's bus stand

अमृतसर के बस स्टैंड से सरकारी बस उड़ा ले गए चोर

Sat, 04 Sep 2021 09:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away government bus from Amritsar's bus stand
अमृतसर। अमृतसर के शातिर चोरों ने शुक्रवार की रात अमृतसर के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस उड़ा ली। चोर शुक्रवार रात बस को लेकर फरार हो गए, लेकिन बस अड्डा प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बस के चालक दीपक कुमार की चौकसी के कारण बस को शनिवार सुबह हुसैनपुरा पुल से बरामद कर लिया गया। चालक ने जब बस के सामान की जांच की तो पाया कि उसके अंदर से चोरों ने बस की दोनों स्टेपनी, दोनों बैटरी और अन्य सामान गायब कर दिया था।
विज्ञापन

बस अड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल ने बताया कि अभी तक उनके पास बस चोरी होने की कोई शिकायत नहीं आई। वहीं दूसरी तरफ डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला नारनौल के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेड की बस नंबर (एचआर-66-बी-3131) में बतौर ड्राइवर काम करता है। वह बस में सवारियों के साथ शुक्रवार की सुबह अमृतसर पहुंचा था। उन्होंने बस को अड्डे के अंदर खड़ा कर दिया और खुद खाना खाने चले गए। वापस पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनकी बस अपने स्थान पर नहीं थी। उन्होंने अपनी बस को इधर-उधर देखा लेकिन उनकी बस को कोई चुराकर ले गया था। उन्होंने बस अड्डा प्रशासन और पुलिस को मौखिक जानकारी दी। सारी रात अपनी बस को ढूंढते रहे। शनिवार सुबह करीब 10.15 बजे उन्हें बस हुसैनपुरा पुल पर मिली। बस में रखी दो स्टेपनी, दो बैटरी और कुछ अन्य सामान चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed