फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves steal cash and jewelry from home in Tipra

टिपरा में चोरों ने घर से नकदी और गहने चोरी

Sat, 22 Feb 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal cash and jewelry from home in Tipra
कालका। कालका के गांव टिपरा में चोरों द्वारा एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में मनीष ने बताया कि वह टिपरा राधा कृष्ण मंदिर के पास अपने परिवार सहित रहता है। उन्होंने बताया कि वीरवार को वह अपने घर को लॉक कर परिवार के साथ चंडीगढ़ अपने ससुराल चला गया था। वहीं जब शुक्रवार सुबह को वह वापस घर लौटा तो उसने देखा कि उसके घर के हाल का दरवाजा टूटा हुआ था और साथ वाले कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था वहीं कमरे में पड़ी अलमारी भी खुली पड़ी थी जिसका लॉकर टूटा पड़ा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में पड़े करीब दो लाख रुपये सहित एक सोने की चेन, कोका, एक जोड़ा कानों की बालियां, अंगूठी, घड़ी पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए चोर
मनीष ने बताया कि उनके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बने एक घर में भी चोर-चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन सामने बने घर में से पड़ोसी द्वारा आवाज लगाने पर वह भाग निकले। यह सब घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मनीष ने शक जताया कि इन्हीं चारों चोरों ने उनके घर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed