फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves in car tried to break ATM, when alarm went off they ran away leaving their tools

Panchkula News: कार में आए चोरों ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश, अलार्म बजा तो औजार छोड़कर हुए फरार

Wed, 31 Jan 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves in car tried to break ATM, when alarm went off they ran away leaving their tools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे करण कॉलोनी के नजदीक मौली मार्ग पर एक्सिस बैंक के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। एटीएम का अलार्म बजने के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। चोर हड़बड़ी में एटीएम काटने का एक गैस कटर, दो गैस सिलेंडर और अन्य औजार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त औजार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बैंक मैनेजर अमित ग्रोवर ने बताया कि सोमवार रात को करीब 1:30 बजे कई नकाबपोश चोर होंडा सिटी कार में सवार होकर आए। जैसे ही चोरों ने बूथ में घुसकर एटीएम तोड़ने की कोशिश की तो अलार्म का सिग्नल मुंबई हेड ऑफिस पहुंचा गया। वहां से तुरंत इसकी सूचना बरवाला पुलिस चौकी में दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चोर फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारों को काटा। इसके बाद घनी धुंध और कोहरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी के कर्मचारी, क्राइम टीम 26 और 19 के कर्मचारी व सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed