फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves' eyes on trunk, many thefts in two months, three are being investigated by the police

Panchkula News: डिक्की पर चोरों की निगाहें, दो माह में कई चोरी, तीन की पुलिस कर रही जांच

Mon, 03 Jul 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves' eyes on trunk, many thefts in two months, three are being investigated by the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। यदि आप स्कूटर की डिक्की में सामान रखते हैं तो सतर्क हो जाएं। चोरों की निगाहें इन दिनों पार्कों, पार्किंग और अन्य जगह खड़े दोपहिया वाहनों की डिक्की पर है। दो माह में कई चोरों ने कई मामलों को अंजाम दिया है। इसमें तीन मामलों की जांच पुलिस कर रही है। चोर रेकी करने के बाद डिक्की से सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। चोरी की एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
पुलिस अभी तक एक भी मामला सुलझा नहीं पाई है। इसी कड़ी में सेक्टर-18 निवासी चंचल रानी ने शिकायत में बताया वे 15 मई को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में दवाई लेने स्कूटर से गई थीं। उन्होंने अपने स्कूटर को नागरिक अस्पताल के गेट नंबर-1 के बाहर खड़ा किया था। जब वे दवार्ई लेकर बाहर आईं तो उनके स्कूटर की डिक्की का लॉक खुला था। चोर डिक्की में रखा पर्स चोरी कर फरार हो गया। उनके पर्स में सोने की रिंग और जरूरी दस्तावेज थे। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरों ने एलांते माॅल में की खरीदारी
कुरुक्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार ने सेक्टर-14 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाहबाद ट्रेजरी ऑफिस में चपरासी के पद कार्यरत हैं। वह 30 अप्रैल की सुबह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर-16 स्थित निजी स्कूल में परीक्षा देने आए थे। उसने अपनी एक्टिवा स्कूल के बाहर खड़ी की थी। चोर ने एक्टिवा की डिक्की में रखे मोबाइल से सिम और दो एटीएम कार्ड चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने सिम अपने मोबाइल फोन में डालकर पहले एटीएम का पिन नंबर बदला। उसके बाद एलांते मॉल पहुंचा और ढाई घंटे में 82051 की खरीदारी की। बैंक डिटेल की ट्रांजेक्शन में इसका पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यवनिका पार्क के बाहर डिक्की से सामान चोरी
विशाल ने बताया कि वे पिछले दिनों शाम के समय स्कूटर से सेक्टर-5 यवनिका पार्क में सैर करने के लिए पहुंचे थे। सैर करने के बाद वे वापस आए तो उनके स्कूटर की डिक्की टूटी हुई थी। अंदर से सामान चोरी हो चुका था। चोरी की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी।



चोरी की शिकायत प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सोमवीर सिंह ढाका, एसएचओ सेक्टर-7 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed