फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thief nabbed, gold set worth Rs 3.20 lakh recovered

Panchkula News: चोर काबू, 3.20 लाख रुपये का सोने का सेट बरामद

Fri, 31 Oct 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thief nabbed, gold set worth Rs 3.20 lakh recovered
पंचकूला। अमरावती पुलिस चौकी टीम ने मात्र तीन घंटे के भीतर घर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 3.20 लाख रुपये मूल्य का सोने का चेन सेट बरामद किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा निवासी मोहम्मद तसलीम के रूप में हुई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 28 अक्तूबर को पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने अमरावती पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से गोल्ड चेन सेट चोरी कर लिया। पुलिस ने थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर संदेह के आधार पर व्यक्ति से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने पीडि़त के बुटीक में काम करने वाले कर्मचारी को हिरासत में लिया जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को 29 अक्तूबर को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर करीब 35 ग्राम वजन का गोल्ड चेन सेट बरामद किया गया। सोने के सेट की कीमत लगभग 3.20 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed