फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be relief from the jam of PR-7 Ring Road, 4 alternative routes will be built.

Panchkula News: पीआर-7 रिंग रोड के जाम से मिलेगी निजात, बनेंगे 4 वैकल्पिक रूट

Thu, 06 Mar 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from the jam of PR-7 Ring Road, 4 alternative routes will be built.
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 26 /27 कट के सामने बनाया जा रहा अंडरपास का पैनोरमिक व्यू
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 16 मार्च तक सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर 20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी के ऊपर बनने वाला पुल खुल जाएगा। पीआर-7 रिंग रोड से पुल जुड़ने के बाद जाम से बचने के लिए पीएमडीए व एनएचएआई ने घग्गर पार के सेक्टरों के वैकल्पिक रूट के विस्तार का फैसला किया है।
इससे पंचकूला में जीरकपुर की तरह लगने वाले जाम के जैसे हालात नहीं बनेंगे। इस मास्टर प्लान के तहत एचएसवीपी सेक्टर-23-25 और 28 के मार्ग का दोहरीकरण करेगा, जो सीधा हाईवे से जुड़ेगा। वहीं, रिंग रोड से जुड़ने वाले सेक्टर-24/26 पुल का काम भी लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इससे आगे सेक्टर-28 सड़क का भी दोहरीकरण किया जाएगा। दोनों प्रोजेक्टों पर करीब 24 करोड़ होंगे। अफसरों की मंजूरी के बाद इसका काम शुरू होगा। सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर पुल के दोहरीकरण के लिए भी टेंडर अलॉट हो गया है। सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास का काम चल ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट एक
सेक्टर-23 और 25 मार्ग के दोहरीकरण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चार करोड़ रुपये 70 मीटर लंबे ब्रिज पर और 11 करोड़ सड़क के निर्माण पर। यह मार्ग सीधा पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे से जुड़ा है। कई वर्षों से कोर्ट केस के कारण मार्ग से जुड़ा प्रोजेक्ट अधर में था। अब कानूनी दावपेंच से निपटने के बाद विभाग मार्ग का काम शुरू करेगा।
प्रोजेक्ट दो
पंचकूला सेक्टर-28 के मार्ग का दोहरीकरण होगा। इस पर करीब 10 करोड़ का खर्च आएगा। इस मार्ग के दोहरीकरण से सेक्टर-20 के अलावा घग्गर पार के सेक्टर 23, 24, 25, 26, 27, 28 सहित दिल्ली से जीरकपुर रिंग रोड के रास्ते पंचकूला आने वाले वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। जिन्हें सेक्टर के अंदर से पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर जाना होगा।
प्रोजेक्ट तीन
सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर छठ घाट के पास घग्गर पुल के डबलिंग का काम शुरू होगा। इस पर विभाग करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह घग्गर पुल 335 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा। इस प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होगा। इसे 2026 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

प्रोजेक्ट चार
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर स्थित सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास का काम शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट 15 करोड़ का है। सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से आने वाला ट्रैफिक पंचकूला सेक्टर 26 और 27 की डिवाइडिंग रोड से होते हुए हाईवे पर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed