{"_id":"65d275a4b87e33f0c601be07","slug":"there-will-be-relief-from-fault-66-kv-sub-station-will-be-built-in-industrial-area-phase-1-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6808-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फॉल्ट से मिलेगी राहत, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बनेगा 66 केवी सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फॉल्ट से मिलेगी राहत, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बनेगा 66 केवी सब स्टेशन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में चार करोड़ की लागत से 66 केवी सब स्टेशन बनाएगा। छह माह में पूरा करने के लिए टेंडर निकाला गया है। सब स्टेशन का यह प्लान उद्यमियों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति करने के लिए बनाया गया है। इससे लोगों को बिजली कट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 सहित सेक्टर-15, 14 की बिजली आपूर्ति अभी 66 केबी सब स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 से हो रही है।
इस कारण कई बार लोड बढ़ने और घटने के कारण बिजली का कट लंबे समय के लिए लगता है। इसे लेकर कई बार उद्यमियाें और लोगों ने नए सब स्टेशन की मांग की है। इसका प्रपोजल अब पास हो गया है। इसे छह माह में पूरा करने का प्लान बनाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में सब स्टेशन कम होने के कारण ट्रांसफार्मर और लाइन में फॉल्ट लगातार आता रहता है। इसलिए लोगों को बिजली कट की समस्या से निजात नहीं मिल पाता है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने बैठक कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का फैसला लिया है। नया सब स्टेशन बनने के बाद इसमें फेज-1, सेक्टर-14 और 15 को जोड़ा जाएगा। 66 केवी फेज-2 से औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 सहित अन्य सेक्टरों को जोड़ा जाएगा।
बिजली की 700 मेगावाट की होती है खपत
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की 700 मेगावाट बिजली की खपत होती है। इसमें शहरी क्षेत्र में 395 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 305 मेगावाट की खपत होती है। उत्तर हरियाणा बिजली निगम की तरफ से यह आपूर्ति की जाती है। गर्मी अधिक होने पर कई बार लोड बढ़ता है। इस कारण फॉल्ट अधिक हो जाता है। कई बार लोड मीटर से अधिक हो जाता है। इस कारण फॉल्ट आ जाता है। अब इसे ठीक करने के लिए जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इससे निर्बाध बिजली उद्यमियों और लोगों को मिलेगी। इससे दस हजार से अधिक लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बिजली निगम की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र में 66 केवी सब स्टेशन स्थापित करने का प्लान बनाया गया है। इसे छह माह में तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। - एमजी जिंदल, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम