फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be a strike today on the call of IMA, OPD of private hospital will remain closed

Panchkula News: आईएमए के आह्वान पर आज रहेगी हड़ताल, प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी रहेगी बंद

Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
There will be a strike today on the call of IMA, OPD of private hospital will remain closed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु लेडी डॉक्टर के साथ दुराचार और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पंचकूला (आईएमए) विरोध प्रदर्शन करेगी। आईएमए के आह्वान पर शहर के प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी नहीं चलेगी। सभी ओपीडी बंद रहेगी। इस मामले में आईएमए भवन सेक्टर-15 में जिले के करीब 250 डॉक्टर इकट्ठा होंगे। इसे लेकर वह अपना विरोध प्रकट करेंगे। सरकारी डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर विरोध करेंगे और काम कर हड़ताल का समर्थन करेंगे।
पंचकूला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जगदीश गोयल और सचिव डॉ. कुलदीप मंगला ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु लेडी डॉक्टर के साथ बर्बर कृत्य हुआ है। उनकी मांग है कि उसे न्याय मिले। न्याय को लेकर वे रोष प्रदर्शन करेंगे। इसमें शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। इसमें जिले के 250 डॉक्टर भाग ले रहे हैं। इस मामले में बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओपीडी के साथ ही डायग्नोस्टिक सेवाएं भी बंद रहेंगी। यह विरोध उस बहादुर प्रशिक्षु डॉक्टर की आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए है।
विज्ञापन

यह मांगे पर किया जाए अमल
पंचकूला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गोयल और सेक्रेटरी डॉ. कुलदीप मंगला ने कहा कि कोलकाता निर्भया के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सीबीआई को फास्ट ट्रैक आधार पर जांच पूरी करनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द और अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार से अपील है कि वह चिकित्सा प्रतिष्ठानों और कर्मियों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम के लिए 2019 के मसौदे को स्वीकार करे और इसके लिए एक केंद्रीय कानून बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अस्पतालों में हिंसा करने वाले उपद्रवियों पर तुरंत मुकदमा चलाया जा सकेगा और उन पर मुकदमा चलाया जा सकेगा। रेजिडेंट डॉक्टरों को समर्थन में पूरे भारत में रेजिडेंट डॉक्टरों के तर्कसंगत ड्यूटी घंटों और मानवीय और सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए उनके संघर्ष का भी समर्थन करते हैं। हम सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन और संकाय से अनुरोध करते हैं कि वे अपने बच्चों की तरह उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed