फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There was a lot of ruckus at the polling booth of ward number 12, the atmosphere deteriorated when the former MLA reached the polling booth

वार्ड नंबर 12 के पोलिंग बूथ पर जमकर हुआ हंगामा, पूर्व विधायक के पोलिंग बूथ तक पहुंचने पर बिगड़ा माहौल

Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of ruckus at the polling booth of ward number 12, the atmosphere deteriorated when the former MLA reached the polling booth
पंचकूला। सेक्टर-2 पुलिस चौकी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चोरी के आरोपी ने नुकीली चीज से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश। पुलिस तुरंत घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। उपचार के बाद घायल को पुलिस वापस थाने लेकर पहुंची। आरोपी की पहचान रिषभ सेक्टर-12ए निवासी के रूप में हुई है। शनिवार को सेक्टर-2 पुलिस चौकी के अधिकारी ने आरोपी को स्कूटर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर चौैकी ले आए थे।
विज्ञापन

आरोपी पेशाब करने के बहाने बाथरूम में गया और वहां पर रखे किसी नुकीली चीज से अपना गला काट लिया। जैसे पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी लगी तो घायल आरोपी को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत मे पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के दो स्कूटर, चार मोबाइल फोन व एक चांदी की पायल बरामद की है।
विज्ञापन

सेक्टर-12ए से चोरी किया था स्कूटर
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए रैला पिंड निवासी अनु ने दी शिकायत मेें बताया कि वे रात को ड्यूटी से आकर अपना स्कूटर गली मे खड़ा किया था। जब वह सुबह ड्यूटी के लिए जाने लगी तो उन्होंने देखा की स्कूटर गली में नहीं थी। काई अज्ञात चोर उसका स्कूटर चोरी करके ले गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सेक्टर-2 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी रिषभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटर चोरी के आरोप में एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। शाम को आरोपी बाथरूम में पेशाब करने के बाहने से गया और वहां प्लास्टिक की नुकीली चीज अपने गले में मार ली। आरोपी का अस्पताल उपचार में करवाया गया उसकी हालत ठीक है। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का भी मामला दर्ज किया गया है। - सुखबीर सिंह, एसएचओ सेक्टर-5 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed