फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There was a fierce fight between the people and the bouncers who came to the party

Panchkula News: पार्टी करने पहुंचे लोगों और बाउंसरों में जमकर हुई मारपीट

Mon, 12 Jun 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
There was a fierce fight between the people and the bouncers who came to the party
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। देर रात सेक्टर-5 स्थित दी एस्केप लाउंज बार में पार्टी करने पहुंचे गेस्ट और बाउंसरों में जमकर मारपीट हुई। प्रवेश को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई और गाली गलौज शुरू हो गर्ई। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंंचा। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर सेक्टर-5 थाने पहुंची। वहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को एक परिवार के कई लोग पार्टी करने के लिए सेक्टर-5 स्थित दी एस्केप लाउंज बार पहुंचे थे। इसके बाद रात करीब एक बजे एंट्री को लेकर बाउंसर और पार्टी करने पहुंचे परिवार में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बाउंसरों और पार्टी करने पहुंचे लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने थाने को सूचना दी। मौके पर सेक्टर-5 थाना एसएचओ अजीत सिंह पहुंचे। इसके बाद भी लोग की भीड़ मौके पर लगी रही और हंगामा चलता रहा। थाने में समझौता होने बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


सुबह तक चलती है पार्टी
शहर में क्लब संचालकों द्वारा तमाम नियमों को ताक पर रखकर पार्टी को देर रात तक चलाया जा रहा है। सुबह 4 बजे तक क्लब व लाउंज बारों में पार्टी चलाई जाती है। सुबह तक लोगों को क्लबों में शराब परोसी जाती है। शहर के क्लबों व लाउंज बारों में बीते लंबे समय से बेधड़क प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर युवक-युवतियों को शराब परोसी जाती है। शनिवार रात से शुरू हुई पार्टी रविवार सुबह 4 बजे तक चलती रहती है, जबकि एक्साइज के नियमों के अनुसार, जिन क्लब या लाउंज बार संचालक के पास लाइसेंस है, वे रात 2 बजे तक ही क्लब और लाउंज बार को खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed