फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There should be no shortage of gunny bags in the mandis, wheat should be lifted on time: Dushyant

मंडियों में बारदाने की कमी न रहे, समय पर हो गेहूं उठान : दुष्यंत

Thu, 21 Apr 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
There should be no shortage of gunny bags in the mandis, wheat should be lifted on time: Dushyant
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में किसानों से खरीदे गेहूं के लिए बारदाने की कमी नहीं होनी चाहिए। किसान व मजदूरों के लिए मंडियों में व्यापक सुविधाएं हों। किसी किसान को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

दुष्यंत बुधवार को चंडीगढ़ में सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदे जा रहे गेहूं व उठान से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से मंडियों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। चौटाला ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से विभिन्न सरकारी एजेंसियों के माध्यम से मंडियों में गेहूं की खरीद जारी है। 19 अप्रैल तक करीब 35.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 23.13 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान केंद्र सरकार के लिए किया है।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार फसल खरीद पर 3686.09 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गेहूं की खरीद व उठान में देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी समय-समय पर मंडियों का दौरा करते रहें। किसानों को अगर कोई दिक्कत आ रही है, तो तुरंत उसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed