{"_id":"688296184ba1adc9f1047038","slug":"there-should-be-no-encroachment-on-firni-and-main-road-minister-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-18515-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरनी और मुख्य सड़क पर नहीं रहने चाहिए कब्जे : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरनी और मुख्य सड़क पर नहीं रहने चाहिए कब्जे : मंत्री
विज्ञापन
पंचकूला। शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं नागरिक उद्यान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फिरनी और मुख्य सड़क पर कब्जे नहीं रहने चाहिए यदि कहीं है तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। वह वीरवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान मंत्री ने 15 शिकायतों को सुना। इनमें से मंत्री ने पांच शिकायतों को रद्द कर दिया। मंत्री विपुल गोयल ने निशानदेही के एक मामले में गलत रिपोर्ट बनाने संबंधी शिकायत पर रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने और नोटिस का जवाब आने के आधार पर चार्ज शीट करने के आदेश दिए। गांव अंबका में ट्यूबवेल संबंधी एक मामले की शिकायत पर मंत्री ने आदेश दिए कि उक्त स्थान पर 15 अगस्त से पहले ट्यूबवेल लग जाना चाहिए और साथ इस मामले में काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। बुर्ज कोटिया से आगे दो किलोमीटर की सड़क जर्जर होने संबंधी शिकायत पर अधिकारियों द्वारा बताया जाने पर मंत्री ने काम जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कच्चे रास्ते की कनेक्टिविटी के संबंध में मंत्री ने कहा कि इस मामले में विधायक शक्ति रानी शर्मा से संपर्क करें ताकि वो समाधान करवा सके।
गांव अलीपुर और खटोली में 100-100 गज के प्लाट दिए जाने के संबंध में आई शिकायत पर मंत्री ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर यह काम जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए और कहा कि लाभार्थियों को उनके प्लाट जल्द से जल्द दिए जाएं ताकि वे अपना आशियाना बना सके। गांव दबकोरी में कब्जे संबंधी शिकायत पर मंत्री ने आदेश दिए कि जांच कराकर जल्द से जल्द कब्जा हटवाए, यदि कब्जे करके निर्माण किया हुआ है तो उसे ध्वस्त करें। उन्होंने कहा कि फिरनी व मुख्य सड़क पर कब्जे नहीं होने चाहिए।
वाहनों में अतिक्रमण संबंधी शिकायत के मामले में निगमायुक्त और अन्य अधिकारियों को मौके पर जाकर मुआयना करने व समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव गांव की ओर नहीं होना चाहिए। इस मामले में उन्होंने कहा कि जहां पर और डंगा लगवाए जाने की आवश्यकता है, इसके लिए निगम की ओर से बजट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जमीन खरीदने संबंधी एक मामले में मंत्री ने आदेश दिए कि शिकायतकर्ता की राशि की रिकवरी जल्द से जल्द कराई जाए। एक शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान होने पर उन्होंने मंत्री विपुल गोयल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। यह शिकायत सेक्टर-17 पंचकूला से संबंधित थी।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, नगर निगम कमिशनर, आरके सिंह, पुलिस कमिशनर शिवास कविराज, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी सृष्टि गुप्ता, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम संयम गर्ग, नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।