फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is terror of stray dogs in Kalka, people carry sticks to protect themselves

Panchkula News: कालका में लावारिश कुत्तों का आतंक, बचाव के लिए लोग साथ लेकर जाते हैं डंडा

Tue, 16 Sep 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There is terror of stray dogs in Kalka, people carry sticks to protect themselves
कालका। कालका में लावारिश कुत्तों का आतंक है। बचाव के लिए लोग डंडा साथ लेकर चल रहे हैं। यहां गली-सड़कों पर कुत्ते पीछे दौड़ लगा देते हैं। पार्षद उजाला बक्शी ने बताया कि एरिया में लावारिश कुत्तों की भरमार है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय जब वह पोतियों को स्कूल छोड़ने जाती हैं तो डंडा साथ लेकर जाती हैं ताकि कुत्ते पीछे न पड़े। प्रशासन को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, 9 सितंबर को लावारिश कुत्ते के पीछे पड़ जाने पर बचाव के चक्कर में पिलर से सिर टकरा जाने वाले बुजुर्ग ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि शहर में घूम रहे संरक्षित पशुओं और लावारिश कुत्तों से छुटकारा दिया जाए।
विज्ञापन

कुराड़ी मोहल्ला के रहने वाले सुशील साहनी ने बताया कि शहर में संरक्षित पशु, सांड़, घोड़े सहित लावारिश कुत्ते कुत्ते मेन सड़क और गलियों में घूमते रहते हैं। इस वजह से शहरवासियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। यह पशु शहर में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य लोगो पर अचानक से हमला कर देते हैं, जिस कारण से लोगो को काफी चोटें पहुंचती है। इन पशुओं के कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चूके हैं।
विज्ञापन


जानिए... क्या हुआ था सुशील के साथ

सुशील ने बताया कि 9 सितंबर काे रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे। इस बीच अहाता मुरारीलाल के समीप एक लावारिश कुत्ता उनका पीछे पड़ गया। बचाव के चक्कर में उनका सिर एक पिलर से टकरा गया। घटना में वह बुरी तरह चोटिल हो गए थे और उनके सिर पर 13 टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed