फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is shortage of drinking water in 90 flats of Sector-23 since last three days

Panchkula News: तीन दिन से सेक्टर-23 के 90 फ्लैटों में पेयजल की किल्लत

Tue, 05 Aug 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There is shortage of drinking water in 90 flats of Sector-23 since last three days
पंचकूला। सेक्टर-23 के जीएच-01 स्थित बीएमडी सोसाइटी के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। तीन दिन से सोसाइटी के अंदर 24 घंटे में महज एक घंटे पेयजल की सप्लाई मिल रही है। यहां करीब 90 फ्लैट हैं। लोग अपने पैसे से पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी के प्रधान निर्मल सिंह और सदस्य विवेक ने बताया कि कौशल्या डैम की पाइपलाइन टूटने के बाद से पानी की किल्लत हो रही है। पिछले तीन दिन से महज बूंद-बूंद पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


97 एमएलडी पानी नहीं मिल रहा
पंचकूला शहरी क्षेत्र में हर रोज 97 एमएलडी पानी की सप्लाई एचएसवीपी की तरफ से की जाती है। जुलाई से पहले तक इसका करीब आधा हिस्सा कौशल्या डैम से एचएसवीपी को मिल जाता था। मगर जुलाई के दौरान आई तेज बारिश के कारण पिंजौर और पंचकूला के बीच नेशनल हाईवे पर बना एक पुल ढह गया था। साथ ही कौशल्या डैम से पंचकूला आने वाली पाइपलाइन भी टूट गई। इसके चलते कौशल्या डैम का पानी बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-23 में पेयजल की सप्लाई दी जा रही है। अगर पेयजल की सप्लाई में कही कोई दिक्कत है तो लोगों की शिकायत मिलने के बाद समस्या का समाधान करवाया जाएगा। -एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed