{"_id":"683628301fc7513114086220","slug":"there-is-no-greater-work-than-serving-handicapped-children-mahipal-dhanda-panchkula-news-c-87-1-pan1010-123091-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं : महिपाल ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं : महिपाल ढांडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। माता मनसा देवी गोधाम में मंगलवार को कलाम एक्सप्रेस के जरिए जीवन स्तर सुधारने वाले दिव्यांग बच्चों, शिक्षकों, फिजियोथेरेपिस्ट को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साथ लाला अमरनाथ अग्रवाल धार्मिक स्थल यात्रा के साल साल पूर्ण होने पर 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अब तक 320 अधिक ट्रिप इस बात यात्रा में लग चुके हैं और करीब 10,000 लोग यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। महिपाल ढांडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों का जीवन स्तर सुधारने के लिए इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है। उन्होंने संस्था को पांच लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस दौरान महिपाल ढांडा ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की और अपना आशीर्वाद दिया।
धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड अस्पताल के प्रधान कुलभूषण गोयल और महासचिव डाॅ. नरेश मित्तल ने बताया कि लाला अमरनाथ अग्रवाल धार्मिक स्थल यात्रा के सात साल पूरे होने पर वार्षिक समारोह मनाया गया। इस यात्रा में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को विभिन्न धार्मिक लोग के दर्शन करवाए जाते हैं। शिक्षा विभाग और रेडक्रास सोसाइटी डीजल के लिए पर्याप्त फंड न होने के कारण इन दोनों बसों को चला पाने में असमर्थ था। इस वजह से 2019 में यह बस सर्विस बंद हो गई। साल 2023 में श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक काॅलेज एंड अस्पताल की मैनेजमेंट ने मदद का हाथ बढ़ाया। इस अवसर पर एडीसी निशा यादव, हरगोबिंद गोयल, मुकेश सिंगला, राकेश गोयल, सीबी गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, राकेश संगर, जसवीर गोयत, मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।