फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no facility of drinking water, toilets, ATM booths and food stalls outside the railway station.

रेलवे स्टेशन के बाहर पेयजल, शौचालय, एटीएम बूथ और फूड स्टॉल तक की सुविधा नहीं

Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is no facility of drinking water, toilets, ATM booths and food stalls outside the railway station.
पंचकूला। जिले का विकास रेलवे स्टेशन की पंचकूला साइड आते आते ही दम तोड़ देता है। विकास की असली तस्वीर देखनी है तो ए ग्रेड की श्रेणी में शुमार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पंचकूला साइड आइए। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए न तो पब्लिक शौचालय है ना ही पेयजल की सुविधा। रही सही कसर गर्मी और लू में प्लेटफार्म नंबर-6 के बंद पड़े करीब 21 पंखे पूरा कर देते हैं। पंचकूला नगर निगम की तरफ से एक मोबाइल शौचालय स्टेशन की पार्किंग में रखवाया गया है, लेकिन वर्तमान में उसमें न तो पानी की सुविधा है ना ही शौचालय इस्तेमाल के लायक है। रेलवे स्टेशन पर ट्राइसिटी के अलावा बाहरी लोगों का सर्वाधिक आवागमन होता है।
विज्ञापन

स्वच्छता ने भी दम तोड़ा, सड़कें भी बदहाल
पंचकूला रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग की हालत भी खराब है। यहां की नालियां ब्लॉक पड़ी हैं। पार्किंग में कूड़ा-कचड़ा बिखरा पड़ा है। पार्किंग की सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। यहां के लोगों का कहना है कि महीनों से यहां झाड़ूू भी नहीं लगाया गया है। वहीं स्टेशन परिसर के बाहर पार्किंग एरिया से लेकर पिक एंड ड्रॉप लाइन की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एक भी फूड स्टॉल नहीं
रेलवे स्टेेशन के बाहर पंचकूला की तरफ एक भी फूड स्टॉल नहीं है। रेलवे स्टेशन के एक से दो किलोमीटर के भीतर भी कोई स्टॉल नहीं है। नतीजा रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की तरफ आने वाले लोगों को प्लेटफार्म टिकट लेकर चंडीगढ़ की तरफ जाना पड़ता है। पैसे तो खर्च होते ही हैं, समय की बर्बादी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बीट बॉक्स में कचरा
रेलवे स्टेशन के पंचकूला की तरफ सुरक्षा व्यवस्था जीरो है। यहां चोरी, स्नैचिंग और हत्या जैसे वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से निकल जाते हैं। जीआरपी के मुुलाजिम शाम ढलने के बाद रेलवे स्टेशन पर नजर भी नहीं आते। इसकी सच्चाई पुलिस बीट बॉक्स में पड़ा कचरा बयान कर रहा है।
एक भी एटीएम बूथ नहीं
रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड कुछ साल पहले एमटीएम बूथ की सुविधा थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। अगर रेलवे स्टेशन पर पंचकूला साइड किसी यात्री को पैसे की जरूरत पड़ जाए तो उसे पंचकूला सेक्टर-17 या 18 रेलवे स्टेशन से दो से ढाई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, क्योंकि रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ साइड एटीएम बूथ की सुविधा नहीं है।
रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड अगर नगर निगम की ओर से मोबाइल शौचालय रखवाया था, तो वहां दोबारा मोबाइल शौचालय रखवा दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को सहूलियत मिले और स्वच्छता बरकरार रहे। - कुलभूषण गोयल, महापौर पंचकूला।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर बंद पड़े पंखों को तत्काल सही करवाया जाएगा। एटीएम बूथों के लिए कई बार टेंडर कॉल की जा चुकी है, लेकिन कोई भी बैंक आगे नहीं आया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर जो भी फूड कोर्ट या स्टॉल कोरोना काल से बंद पड़े हैं, उन्हें खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - जीएम सिंह, डीआरएम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed