फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is hope of getting the old contract employees back on duty

पुराने ठेका कर्मचारियों को डयूटी पर वापस लेने की आस जगी

Fri, 04 Jun 2021 09:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
There is hope of getting the old contract employees back on duty
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी से निकाले गए 700 से अधिक ठेका कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने की आस जगी है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग ने पुराने कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने का आश्वासन दिया है। महानिदेशक ने कहा है कि इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इससे पहले ठेका कर्मियों की छंटनी के खिलाफ व बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरे और प्रदेश भर में सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपे। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरुक्षेत्र के छंटनीग्रस्त कर्मचारियों ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं के पंचकूला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसका आह्वान स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने संयुक्त तौर पर किया था। सर्व कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना व सचिव मांगे राम तिगरा ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर नौकरी से निकाले गए सभी कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया तो स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी महामारी में कार्य बहिष्कार करने जैसा कठोर फैसला लेने पर मजबूर होंगे। इससे मरीजों को अगर कोई परेशानी होगी तो उसके लिए सरकार, विभाग व ठेकेदार जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदार मुख्य सचिव, श्रम आयुक्त व औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 25 बी की धज्जियां उड़ाते हुए ठेका कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed