{"_id":"628a99217a138a687b066bce","slug":"there-is-a-possibility-of-spreading-deadly-diseases-in-summer-and-rainy-season-pkl-office-news-pkl451438412","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और बारिश के मौसम में रहती है जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और बारिश के मौसम में रहती है जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका
विज्ञापन
बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के इंचार्ज डॉ. मोहित शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गर्मी और बारिश के मौसम में अनेक जानलेवा बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है और इन बीमारियों को शुरू से ही रोकने के लिए सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, जिससे लोगों का स्वास्थ्य ठीक रह सके।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी गांवों के लोगों से अपील की है कि वे हमेशा स्वच्छ पानी का सेवन करें, पानी को उबालकर पीएं या क्लोरीन मिलाकर पानी का इस्तेमाल करें। खाना खाने से पहले या बाद में और शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, सड़े गले कटे हुए फल और बासी खाद्य पदार्थों को न तो खरीदें और न ही खाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए भरपूर कोशिश करता है, फिर भी जनता के सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर बताई गई बातों पर अमल अवश्य करें और जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को अपना पूर्ण सहयोग दें।
डॉक्टर मोहित शर्मा ने लोगों से कहा है कि वे खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढककर रखें, घरों में पानी की टंकी की साफ सफाई समय-समय पर अवश्य करें, उल्टी दस्त लगने पर ओ.आर.एस. का घोल पर्याप्त मात्रा में लें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर इलाज करवाएं।