{"_id":"68bf3d1b6a25131c7c0a157d","slug":"there-has-been-no-supply-of-drinking-water-for-three-days-people-are-forced-to-buy-it-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126637-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन दिन से नहीं हुई पीने के पानी की सप्लाई, लोग खरीदने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन दिन से नहीं हुई पीने के पानी की सप्लाई, लोग खरीदने को मजबूर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मदनपुर में पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोगों को रोजाना बाजार से पानी की बोतल खरीदकर पीना पड़ रहा है या निजी टैंकर मंगवाने तक कि नौबत आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो विभाग की ओर से कोई सूचना दी गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कॉलोनी में रह रहे बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि क्षेत्र में पहले भी पानी सप्लाई की शिकायतें सामने आती रही हैं लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह से बेकाबू होती दिख रही है। जल आपूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग ने समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासी सीमा का कहना है कि तीन दिन हो गए, एक बूंद पानी नहीं आया। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। नहाने-धोने तक के लिए पानी नहीं है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
पानी के मंगवा रहे टैंकर
पानी कि सप्लाई न आने से स्थानीय लोगों को अब मजबूरी में अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए लोग पैसे खर्च करके निजी पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। -सीमा, स्थानीय निवासी
पानी के बिना नहीं गुजारा
पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को अब बाजार से पानी की बाेतलें खरीदनी पड़ रही है। कई परिवारों का कहना है कि ये खर्च उनके बजट से बाहर है, लेकिन पानी के बिना गुजारा भी मुमकिन नहीं है। -सपना, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
खाना भी समय पर नहीं बनता
पीने का पानी नहीं आने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। न तो समय पर खाना बन रहा है और न हीं दवाइयों के लिए पानी मिल रहा है। -बतेरी देवी, स्थानीय निवासी।
समाधान के लिए कुछ भी नहीं
जल आपूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। न ही समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम उठाया गया है।- जगदंबा रानी, स्थानीय निवासी।
मोटर खराब और पाइप लाइन लीकेज हो गई थी
वाटर वर्क्स में पानी कि सप्लाई करने वाली मोटर खराब हो गई और पंप में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके साथ ही पाइप लाइन में लीकेज के कारण सप्लाई प्रभावित हुई। अब सारी समस्याएं ठीक हो गई हैं और अब क्षेत्र में सप्लाई नियमित रूप से दी जाएगी- राेहन वर्मा,जेई।