फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There are three parkings in the District Secretariat and Court Complex, yet drivers are troubled

Panchkula News: जिला सचिवालय एवं कोर्ट कांप्लेक्स में पार्किंग तीन फिर भी वाहन चालक परेशान

Sun, 11 Feb 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
There are three parkings in the District Secretariat and Court Complex, yet drivers are troubled
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। जिला सचिवालय और कोर्ट कांप्लेक्स में तीन पार्किंग की सुविधा है। इसके बावजूद चार पहिया वाहन चालकों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बहुस्तरीय पार्किंग की बाहर से आने वाले लोगों को जानकारी नहीं है। इसके अलावा इस पार्किंग के बारे में कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस कारण इस पार्किंग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। दो पहिया वाहनों के अलावा एक कार पार्किंग भी है। इसका ही सर्वाधिक इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

डीसी ऑफिस और कोर्ट में काम के सिलसिले से रोजाना हजारों लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है। कच्ची पार्किंग में ठीक व्यवस्था न होने के चलते लोगों को अपने वाहन पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची जमीन पर बने इस पार्किंग में जगह-जगह गड्ढे हैं। यहां थोड़ी सी बारिश में पानी भर जाता है। गाड़ियां फंसने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। जिला सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग का जिम्मा रेडक्रॉस को दिया गया है। टेंडर प्रशासन द्वारा जारी किया जाता है। पार्किंग का टेंडर अगस्त 2022 में खत्म हो चुका है। नए टेंडर जारी न होने के चलते टेंडर की नियमों के अनुसार अतिरिक्त दस प्रतिशत के साथ पार्किंग ठेकेदार भुगतान कर रहा है। बहुस्तरीय पार्किंग बनने के बावजूद हर दिन कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साल 2017 में 1850 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये की लागत से बहुस्तरीय पार्किंग बनाई गई। बहुस्तरीय पार्किंग में दो मंजिल बेसमेंट और एक ग्राउंड फ्लोर में 500 गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


कच्ची जमीन पर बने इस पार्किंग में ठीक व्यवस्था न होने के थोड़ी सी बारिश होने पर पानी भर जाता है। इसके बावजूद लोगों से शुल्क वसूला जा रहा है। इस पार्किंग एरिया में प्राइवेट ठेकेदार की तरफ से लेवलिंग भी नहीं करवाई गई जा रही हैं। -भारत भूषण बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे की तरफ से जाते वक्त मल्टीलेवल पार्किंग की जानकारी न होने के और कच्ची पार्किंग पहले पड़ने के चलते लोग यहां अपना वाहन पार्क कर देते हैं। कच्ची पार्किंग होने की वजह से वाहन खराब होने का डर बना रहता है। -सौरभ त्रिपाठी

पैसे देने के बावजूद पार्किंग की सुविधा ठीक न होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रशासन को कच्ची पार्किंग को बंद करके मात्र मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने के आदेश देने चाहिए। -अमित कुमार


प्रशासन की तरफ से नए टेंडर की 29 जनवरी को प्रक्रिया पूरी की जानी थी, पर सीटीएम के ट्रेनिंग पर होने के चलते नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। एक बार से फाइल आगे भेज दी गई है। इसके साथ पार्किंग के ठेकेदार को कच्ची पार्किंग की मरम्मत करने के आदेश दे दिए गए हैं। -सविता अग्रवाल, सचिव, रेडक्रॉस

नए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और जल्द से जल्द नए टेंडर जारी कर दिए जाएगा। - सुशील सारवान, डीसी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed