फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thefts Continue Unabated at Civil Hospital Despite 43 Guards and Police Posts

Panchkula News: 43 गार्ड और पुलिस पोस्ट के बावजूद नागरिक अस्पताल में नहीं थम रही चोरी

Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Thefts Continue Unabated at Civil Hospital Despite 43 Guards and Police Posts
मोर्चरी से डेढ़ लाख की पाइप चोरी, बार-बार हो रही वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

चंदन मिश्र
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में 43 सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पोस्ट की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामले में चोरों ने मोर्चरी (शवगृह) को निशाना बनाते हुए छह चैंबरों की मुख्य पाइप चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।
अस्पताल में सुरक्षा का भारी-भरकम इंतजाम होने के बावजूद यह सेंधमारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इमरजेंसी वार्ड में तीनों शिफ्ट मिलाकर 15 गार्ड तैनात रहते हैं, जबकि साइकियाट्रिक, निक्कू और लेबर रूम में 3-3 गार्ड लगाए गए हैं। बाहरी परिसर में 8, पिछले गेट पर 2 और गायनी वार्ड में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। इसके बावजूद मोर्चरी जैसे संवेदनशील क्षेत्र तक चोरों का पहुंचना बड़ी चूक माना जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एसी की कॉपर पाइप, फार्मेसी रूम से दवाएं और फरवरी 2026 में 36 यूपीएस बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बैटरियां बरामद कर ली थीं। इसके बावजूद लगातार हो रही वारदातें सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों का सुराग नहीं लग सका। मोर्चरी के बाहर कैमरा तक नहीं लगा है।
पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि मोर्चरी के पीछे टूटी दीवार और कटी फेंसिंग को ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। साथ ही रात के समय पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed