फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft: Theft in Durga Mata Temple, Sheetla Mata Temple and Baba Balak Nath Temple in Kalka, thieves cleaned the silver crown, plate, tongs and piggy bank of all the three temples

चोरी : कालका के दुर्गा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर में चोरी, चोरों ने चांदी का मुकुट, थाली, चिमटा और तीनों मंदिरों के गुल्लक पर हाथ किया साफ

Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Theft: Theft in Durga Mata Temple, Sheetla Mata Temple and Baba Balak Nath Temple in Kalka, thieves cleaned the silver crown, plate, tongs and piggy bank of all the three temples
कालका। कालका के साथ लगते गांव माजरा के तीन मंदिरों से चोरी की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है। माजरा कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर के सेवादार रोशन लाल ने बताया की चोर मंदिर का ताला तोड़कर दो चांदी के मुकुट, चांदी की थाली, नथ, गड़वी और गुल्लक से रुपये निकाल कर ले गए। वहीं माजरा गांव के शीतला माता मंदिर के नायब भाटिया ने बताया की किसी ने मंदिर के गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। गांव माजरा के बाबा बालक नाथ मंदिर के सेवादार जसपाल सिंह ने बताया की मंदिर का ताला तोड़कर बाबा जी का चांदी का चिमटा, सिंधिया और गुल्लक चोरी कर लिया गया है।
विज्ञापन

चोरो ने साथ लगते गांव नग्गल भागा के नगर खेड़े के मंदिर का ताला भी तोड़ दिया लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे। मामले की जानकारी मिलने पर कालका पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांववासी लक्की चौधरी, बलदेव, जीतराम नंबरदार, संजय माजरा ने बताया कि मंदिरों में चोरी की शिकायत कालका पुलिस को दी गई है। कालका एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed